समावेशी शिक्षा के तहत 70 बच्चों ने जूलॉजिकल पार्क का किया भ्रमण

भास्कर न्यूज | सरायकेला समग्र शिक्षा अभियान सरायकेला-खरसावां के तत्वावधान में समावेशी शिक्षा के तहत जिले के सभी प्रखंडों से कुल 70 दिव्यांग बच्चों को जूलॉजिकल पार्क जमशेदपुर का भ्रमण कराया गया। इस क्रम में कई प्रकार के पशु-पक्षी से अवगत कराया गया। जमशेदपुर के इतिहास के बारे में सभी को जानकारी दी गई। जूलॉजिकल पार्क में जिला शिक्षा अधीक्षक कैलाश मिश्रा व समावेशी जिला प्रभारी मनोज कुमार खुद मौजूद होकर बच्चों को हौसला अफजाई करते रहे एवं विभिन्न प्रकार के पशु-पक्षियों एवं जल जीव के बारे में विस्तार पूर्वक बच्चों को जानकारी दिए इस मौके पर जिला शिक्षा अधीक्षक ने केक काटकर नए साल का बच्चों को बधाई दिया एवं बच्चों को कई तरह के प्रेरणादायक बात बताई । इस मौके पर जिला सहायक अतिरिक्त कार्यक्रम पदाधिकारी जॉन मुथु ने बताया कि विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को एक्सपोजर विजिट कराने का उद्देश्य बच्चों को मनोबल बढ़ना एवं विभिन्न प्रकार के नई जानकारी से अवगत कराना है। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी प्रखंड के रिसोर्स शिक्षक एवं फिजियोथैरेपिस्ट ने अहम भूमिका निभाई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *