भास्कर न्यूज | सरायकेला परंपरा अनुसार आखान यात्रा के बाद पड़ने वाले पहले शनिवार को सरायकेला के मिरगीचिंगड़ा में क्षेत्र प्रसिद्ध महिला मेला का आयोजन किया गया। जहां सरायकेला सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्र की भी महिलाएं और युवतियां बड़ी संख्या में मिरगीचिंगड़ा पहुंची। और विधि विधान के साथ खरकाई नदी के चट्टानों के बीचो-बीच स्थित बाबा गर्भेश्वर महादेव की आराधना करते हुए फल प्रसाद का चढ़ावा चढ़ाया। मौके पर युवतियों ने अपने लिए सुयोग्य वर एवं घर के लिए और महिलाओं ने अपने घर परिवार की सुख शांति समृद्धि के लिए प्रार्थना कर मन्नतें मांगी। तो कई महिलाएं और युवतियों ने मन्नते पूरी होने पर बाबा गर्भेश्वर महादेव की विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की। इसके बाद सभी ने मेले का आनंद लिया। और अपने साथ ले भोजन या फिर मिरगीचिंगड़ा स्थल पर ही भोजन पकाकर सामूहिक वनभोज का आनंद लिया। महिला मेले में पहुंचे महिलाओं और यूवतियों के लिए पूरा दिन घर परिवार के कामों से मुक्ति के साथ मस्ती भरा बताया गया।


