सरस्वती शिशु मंदिर में भारत के पूर्व राजदूत ने बच्चों से साझा किए अनुभव

चाईबासा| पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, चाईबासा में भारत के राजदूत व प्रधानमंत्री के सलाहकार डॉ. दीपक बोहरा का आगमन हुआ। उन्होंने विद्यालय के कक्षा षष्ठ से दशम तक के भैया-बहनों को अभिप्रेरित किया। उन्होंने भारत का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत विश्व गुरु था और रहेगा। आज भारत ने अपने सभी क्षेत्रों में क्रमिक विकास किया है। किसी दूसरे देश से सहायता लेने की जरूरत नहीं है, बल्कि वह आवश्यकता पड़ने पर दूसरे देश को मदद करने में सक्षम है। इस प्रगति के पीछे हमारी सभ्यता-संस्कृति और भारतीयता रही है। हमें एकजुट होकर रहना है, ताकि हम दूसरों पर भारी पड़ें। डॉ. बोहरा ने विद्यालय के अध्यक्ष रामध्यान मिश्र को भेंट स्वरूप एक उपहार दिया। उनका स्वागत विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष , प्रभारी प्रधानाचार्य अरविंद कुमार पांडेय, रो.अनिल शर्मा ने किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *