जिले का संयोजक प्रमुख बनने पर सोनाराम ने पार्टी का जताया आभार

भास्कर न्यूज |चाईबासा पश्चिमी सिंहभूम जिला के संयोजक प्रमुख बनने पर सोनाराम देवगम ने शनिवार को रांची हरमू स्थित झामुमो के केन्द्रीय कार्यालय में केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पाण्डेय से शिष्टाचार भेंट कर केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताया । उन्होंने झामुमो के केन्द्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन, केन्द्रीय कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन, केन्द्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पाण्डेय समेत समस्त झामुमो केन्द्रीय नेतृत्व को धन्यवाद देते हुए कहा कि नेतृत्व ने उन्हें जिला संयोजक मंडली का प्रमुख बना कर बड़ा जिम्मेदारी दिया है। जिस आशा और विश्वास के साथ हम सभी को संयुक्त रूप से संगठन की यह बड़ी जिम्मेदारी दी गई है । जिला में पार्टी के सभी वरिष्ठ साथियों का सहयोग एवं मार्गदर्शन लेकर हम उस पर शत् प्रतिशत खरा उतरने का काम करेंगे । जिला में पंचायत से लेकर जिला स्तर तक पार्टी संगठन को अधिक से अधिक मजबूती प्रदान करना और विस्तार देना हमारी प्राथमिकता है । इस अवसर पर संयोजक मंडली के सदस्य भुवनेश्वर महतो, दीपक कुमार प्रधान तथा वरिष्ठ झामुमो कार्यकर्ता प्रेम मुंडरी और अभिराम सिंह देवगम भी उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *