भास्कर न्यूज | अमृतसर ब्रह्माकुमारी संस्था के शहर के सेवा केंद्र में विश्व शांति दिवस पर 4 घंटे की ध्यान तपस्या का सेवा प्रोग्राम करवाया गया। पूरे विश्व में स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के सेवा केंद्रों पर विश्व शांति दिवस विशेष रूप से मनाया गया। क्योंकि साल 1969 को ब्रह्माकुमारी संस्था के संस्थापक प्रजापिता श्री ब्रह्मा बाबा ने संस्था की बागडोर बहनों माताओं के हाथ में सौंप अपनी देह का त्याग किया था। संस्था ने उनकी 56वीं पुण्यतिथि विश्व शांति दिवस के रूप में मनाई। इस दिन 140 देशों में स्थित ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्रों पर लगभग 9 लाख ब्रह्मा कुमार और कुमारी भाई बहन ध्यान तपस्या में लीन होकर पूरे विश्व में शांति की सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। इस मौके पर बीके भाई बहन सफेद वस्त्र पहन एक परमात्मा याद में लीन होकर ब्रह्मा बाप समान निराकारी, निर्विकारी, निरंकारी बनने का पुरुषार्थ करते हैं। वहीं विश्व की सभी मनुष्य जीवात्माओं को शुभ भावना और शुभ कामना की ऊर्जा का साकाश देते हैं। इस प्रकार सारे ब्राह्मण परिवार ने ब्रह्मा बाबा को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके जीवन मूल्यों को धारण करने का दृढ़ संकल्प किया।


