चिन्मय संक्रांति गायत्री हवन करवाया

सूर्य के उत्तरायण में प्रवेश करने के अवसर पर चिन्मय संक्रांति गायत्री हवन का आयोजन महेन्दू परिवार के आतिथ्य में चिन्मय अमृत आश्रम रणजीत एवेन्यू में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रकाश महेन्दू और राकेश महेन्दू द्वारा पूज्य गुरुदेव के मनोहारी चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुआ। दोनों ने मुख्य यजमान होकर मिशन के पुरोहित प्रकाश के मार्गदर्शन में हवन किया। उन्होंने सपरिवार प्रथम 11 आहुतियां भगवान गणेश जी को व 108 आहुतिया मां गायत्री को गायत्री मंत्र के सस्वर जाप के साथ हवन में समर्पित की। अविनाश व अजय ने “मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा’ का मधुर गायन किया। पं. प्रकाश चन्द्र जी ने मासावतरण की घोषणा की। एसएन जोशी ने कहा कि नए वर्ष की प्रथम संक्रांति अत्यधिक महत्त्वपूर्ण है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *