किशोर शिक्षा प्रोग्राम 2024-25 के अधीन अमृतसर में एड्स दिवस के उपलक्ष्य में लेख रचना मुकाबला सरकारी हाई स्कूल मकबूलपुरा में करवाया गया। इस मुकाबले में 100 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। जिला शिक्षा अधिकारी हरभगवत सिंह, जिला नोडल अधिकारी नरेंद्र सिंह और स्कूल प्रिंसिपल दीपिका ने पहले, दूसरे और तीसरे स्थान में आने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया और भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को डोम्स की किट दी गई। डीईओ ने कहा िक इस प्रकार के मुकाबले बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा को बाहर निकालने में सहायता करते हैं। इससे बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ता है। भविष्य में भी इस प्रकार के मुकाबले करवाए जाने चाहिए।


