विधायक डॉ. अजय गुप्ता ने हिम्मतपुरा मूलेचक रोड, फताहपुर और लोहगढ़ शेरावाला कारखाना क्षेत्र में नए ट्यूबवेल लगाने के विकास कार्यों का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों में लोगों को पीने वाले पानी की समस्या आ रही थी। 20 दिनों के में ट्यूबवेलशुरू भी हो जाएंगे। सेंट्रल हलका में सड़कों को बनवाने के लिए लगभग 56 करोड़ रुपए के टेंडर जारी किए जा रहे हैं। मार्च महीने में नई सड़कें बनाने का काम शुरू करा दिया जाएगा।


