धर्म प्रचार कमेटी की धार्मिक परीक्षाएं 5-6 फरवरी को होगी

अमृतसर | एसजीपीसी से संबंधित धर्म प्रचार कमेटी की तरफ से ली जाने वाली तीसरी और चौथी क्लास की धार्मिक परीक्षाएं 5 और 6 फरवरी को होंगी। जबकि सिख धर्म अध्ययन पत्राचार पाठ्यक्रम का पेपर 4 फरवरी को होगा। इसके साथ ही गुरमतवाद के इतिहास और सिद्धांतों के बारे में आम लोगों को जानकारी देने के लिए सिख धर्म के दो वर्षीय सिख धर्म अध्ययन पत्राचार पाठ्यक्रम की पढ़ाई भी कराई जाती है, जिसकी परीक्षाएं 4 से 6 फरवरी तक आयोजित की जा रही हैं। कमेटी के सचिव बलविंदर सिंह काहलवां ने बताया कि दो वर्षीय सिख धर्म अध्ययन पत्राचार पाठ्यक्रम की परीक्षा 4 फरवरी को होगी। जबकि धार्मिक परीक्षा ग्रेड 3 और 4 का पेपर 5 और 6 फरवरी को होगी। उन्होंने कहा कि इन परीक्षाओं के लिए देशभर के विभिन्न स्कूलों/कॉलेजों में केंद्र आवंटित कर विद्यार्थियों को रोल नंबर और डेटशीट भेज दी गई है ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *