बैठकों का समय देकर किया जा रहा टालमटोल: मुलाजिम

गुरु नानक देव अस्पताल के पीडब्ल्यूडी आउटसोर्स मुलाजिम बीते 84 दिन से दिन रात धरने पर बैठे हैं, लेकिन अब तक इनकी सुनवाई नहीं हो रही है। मुलाजिमों का कहना है कि वह बीते 15-20 सालों से बिजली के साथ संबंधित सेवाएं निभा रहे थे। इनके मसले हल करने की बजाय सरकान ने इनको नौकरी से ही बाहर कर दिया है। इसको लेकर एडीसी के साथ मीटिंग भी हुई लेकिन कोई हल नहीं निकला। बार-बार मीटिंग का टाइम देकर उन्हें टालमटोल किया जा रहा है। उनका कहना है िक धरने पर बैठे कई मुलाजिम ठंड में बीमार हो रहे हैं, लेकिन इनकी सुध कोई नहीं ले रहा। यह मुलाजिम बहुत ही कम वेतन पर काम कर रहे थे। उन्होंने कहा जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं हो जाती, तब तक धरने पर बैठे रहेंगे। भारतीय जत्थेबंदी ठेका संघर्ष मोर्चा, किसान यूनियन बीकेयू एकता उगराहां के अध्यक्ष कश्मीर सिंह धनाई डॉ. परमिंदर सिंह, टीसी यूएल यूनियन के अध्यक्ष मलकीत सिंह सैसरा और पीडब्ल्यूडी यूनियन पंजाब के अध्यक्ष जसप्रीत सिंह गगन ने धरने समर्थन करते हुए कहा िक मांगे पूरी न होने पर बड़े स्तर पर संघर्ष करेंगे। इस मौके पर धर्मवीर सिंह, कुलवंत सिंह, जसविंदर सिंह झंडेर, कलश कुमार, नरेश, मलकीत सिंह आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *