झब्बाल में गंदे पानी की निकासी शुरू

झब्बाल| झब्बाल पुख्ता में पंचायत की सरपंच कविता शर्मा और पंचायत सदस्यों के पूर्ण सहयोग से गंदे पानी की निकासी का शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि मोटर से गंदे पानी को एक गड्ढे में डाला गया। तालाब के किनारों से घास-फूस को हटाने और उसकी सफाई करने के साथ-साथ पूरी तरह से डूबी हुई सड़क को मिट्टी डालकर फिर से चालू कर दिया गया है। गांव से गंदगी के ढेरों को हटवाकर सफाई करवाई गई और जल्द ही गांव झब्बाल पुख्ता के निवासियों को गंदे पानी की निकासी से मुक्ति दिलाई जाएगी। इस मौके पर बाबा वरयाम सिंह, पंचायत सदस्य प्रगट सिंह, सदस्य सोनू, बूटा सिंह, गौरव सूद, दिलबाग सिंह, गुरजंट सिंह राजू, रूबी, सोनू, बलविंदर सिंह मिंटू, जीतन सिंह बाजीगर, लड्डू झब्बाल एवं ग्रामीण मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *