जम्मू में रि- डवलपमेंट का काम चलने के कारण जोधपुर- म्मूतवी और जम्मूतवी -टाटा नगर के 28 फरवरी तक रद्द होने से स्टेशन पर रोजाना यात्रियों की भीड़ जुट रही है। रेलवे को चाहिए कि ट्रेनें कैंसिल होने पर यात्रियों के लिए कोई विकल्प तलाशे। दरअ सल, माता वैष्णो देवी के दर्शन को रोजाना बड़ी संख्या में यात्रियों का आना- जाना होता है। वहीं फॉग के कारण भी कुछ ट्रेनें 28 फरवरी तक रद्द की गई हैं, जिससे यात्रियों की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है।


