बिना हेलमेट-सीट बेल्ट वालों को गुलाब देकर समझाया:अलवर पुलिस ने चॉकलेट भी दी, पहले प्यार से सिखाया ट्रैफिक नियम, फिर काटे चालान

अलवर में ट्रैफिक पुलिस ने यातायात नियम तोड़ने वाले और बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वालों को रोककर अनोखे अंदाज में जागरूक किया। पुलिस ने ऐसे वाहन चालकों को पहले गुलाब का फूल देकर ‘प्रपोज’ किया और उनके साथ फोटो खिंचवाए। फिर पुलिस ने समझाया कि बिना हेलमेट के सड़क हादसे में उनकी जिंदगी किस तरह खतरे में पड़ सकती है। इसके बाद पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान भी काटे। यह अनोखा जागरूकता अभियान शनिवार को बकतल की चौकी पर चलाया गया। जागरूकता अभियान से जुड़ी पहले देखिए ये PHOTOS… ट्रैफिक पुलिस ने सख्ती के साथ-साथ सकारात्मक संदेश देने का तरीका अपनाते हुए बिना हेलमेट वाहन चला रहे चालकों को गुलाब और चॉकलेट देकर कहा- “हेलमेट लगाओ, जिंदगी बचाओ।” पुलिस का यह तरीका लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा और कई वाहन चालकों ने इस पहल की सराहना भी की। जागरूकता अभियान के तहत ट्रैफिक पुलिस ने काटे 22 चालान ग्रामीण ट्रैफिक थाना प्रभारी राजेश चौधरी ने बताया कि अभियान के दौरान कुल 22 चालान काटे गए। उन्होंने स्पष्ट किया कि ट्रैफिक पुलिस का उद्देश्य केवल चालान करना नहीं, बल्कि आमजन को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है। हेलमेट पहनना कानून की बाध्यता होने के साथ-साथ दुर्घटना के समय जीवन रक्षक साबित होता है। ट्रैफिक पुलिस की ओर से लगातार चलाए जा रहे ऐसे जागरूकता उन्होंने बताया कि ट्रैफिक पुलिस की ओर से लगातार ऐसे जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। इससे पहले नए साल(गुरुवार) को भी बिना नियमों का पालन करने वाले वाहन चालकों को माला पहनाकर जागरूक किया गया था। आने वाले दिनों में भी नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के साथ-साथ इसी तरह समझाइश का सिलसिला जारी रहेगा। ————– जागरूकता अभियान से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए… ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों को समझाने का अनोखा तरीका:अलवर पुलिस ने माला पहनाकर बांटी चॉकलेट और वीडियो भी बनवाया अलवर शहर के भगत सिंह सर्किल पर नए साल के मौके पर पुलिस ने यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों को समझाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया। बिना हेलमेट वाहन चला रहे और ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करने वाले बाइक चालकों को रोककर पुलिस ने न तो सख्ती दिखाई और न ही डांट फटकार लगाई, बल्कि उन्हें माला पहनाकर चॉकलेट दी और नए साल की बधाई दी।(पूरी खबर पढ़ें)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *