पाली में 150 रुपए के सिक्के से हुआ टॉस:सिखवाल ब्राह्मण समाज की दो दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू

पाली में सिखवाल ब्राह्मण समाज की ओर से दो दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन शनिवार को हुआ। शहर के सुमेरपुर रोड केशव नगर स्थित विजन एकेडमी में प्रतियोगिता के मैच खेले गए। खास बात यह रही कि आरबीआई की ओर से जारी किए गए 150 रुपए के सिक्के से मैच में टॉस किया गया। सिखवाल ब्राह्मण सेवा समिति के अध्यक्ष आनंद ओझा ने बताया- टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में 6 टीमें भाग ले रही हैं। शनिवार को खेले गए मैच में नमन टाइगर्स ने शक्ति सीमेंट की टीम को हराया। दूसरे मैच में नाकोड़ा रॉयल्स ने पेट पूजा टीम को हराया। तीसरा मैच बालाजी वॉरियर ने शक्ति सीमेंट को, चौथा मैच में पेट पूजा ने डीके हीरोज को, पांचवें मैच में नमन टाइगर्स ने बालाजी वॉरियर को हराया और छठे मैच में नाकोड़ा रॉयल्स ने डीके हीरोज को हराया। प्रतियोगिता के सेमी फाइनल और फाइनल रविवार को खेले जाएंगे। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए सिखवाल ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष सोहन लाल, उपाध्याय,परमेश्वर लाल व्यास, नंदकिशोर नागला, कैलाश व्यास,नारायण तिवारी,मोतीलाल पांडिया सहित समाज के कई लोग मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *