गृह राज्य मंत्री पहुंच गए खेड़ली थाने:पुलिस अफसरों से कहा – साइबर अपराधियों को पकड़ने के लिए तप्तीश के तरीके बदलने होंगे

गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने शनिवार को अलवर के खेड़ली थाने में औचक निरीक्षण करने पहुंच गए। थाने में बीट इंचार्ज व थाना प्रभारी से सवाल जवाब किए। इस थाने में पूरे जिले की तुलना में सबसे कम पेंडेंसी मिली। वहीं साइबर अपराध को रोकने की प्लानिंग के बारे में पूछा। पुलिस अधिकारी व स्टाफ से मीटिंग करने के बाद गृह राज्य मंत्री बेढ़म ने बताया कि खेड़ली थाने में पूरे जिले में सबसे कम पेंडेंसी है। पुलिस समाज का दर्पण है। पुलिस जनता के प्रति जवाबदेह होकर काम करेगी तो अपराध पर अंकुश लगेगा। बीट इंचार्ज को समाज के प्रमुख लोगों से संवाद करना चाहिए। स्कूल कॉलेज में युवाओं के साथ चर्चा करनी चाहिए। युवा नशे की तरफ बढ़ा है। उसे समाज की मुख्य धारा में लाने के प्रयास भी पुलिस को करने चाहिए। यहां पूरी सजगता से काम हो रहा है। प्रदेश मुख्यमंत्री का यही निर्देश है कि स्लोगन के अनुरूप पुलिस को काम करना चाहिए। अपराध पर अंकुश लगे और अपराधियों में डर पैदा हो। इन दो सालों में अपराध का ग्राफ गिरा है। बेढ़म ने कहा कि पुलिस विभाग में भर्तियों का पिटारा खोला है। साइबर अपराधी कांग्रेस के समय बढ़े थे। अब अपराध में कमी आई है। हमारी पुलिस की तप्तीश के तरीकों में भी बदलाव लाना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *