ड्रॉ की ओर बढ़ रहे मैच में गोनासिका के कप्तान की गलती से पेनाल्टी मिला, यूपी ने गोल कर जीत दिलाई

मोरहाबादी के मरांग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में शनिवार को हीरो हॉकी इंडिया लीग मेंस के 27वां व 28वां मुकाबला (दो मुकाबले) खेले गए। पहले मुकाबले में हैदराबाद तूफान ने तमिलनाडु ड्रैगंस को 4-0 से मात दी। जबकि, दूसरे मुकाबले में यूपी रुद्राज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम गोनासिका को 1-0 से हराया। इस जीत के साथ यूपी रुद्राज पहले चरण की समाप्ति पर अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गया। रांची में खेले गए मैच के जीत में यूपी रुद्राज के कप्तान हार्दिक सिंह ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने टीम का नेतृत्व करते हुए मैच का एकमात्र गोल किया, जो उनकी टीम की जीत का कारण बना। इधर, गोनासिका ने शुरुआत शानदार की और पहले क्वार्टर में उनके स्ट्राइकर्स ने दो पेनल्टी कॉर्नर हासिल किए, लेकिन वे इन मौकों को भुना नहीं सके। पहला क्वार्टर ड्रॉ की ओर बढ़ रहा था, तभी गोनासिका के कप्तान मनप्रीत सिंह की एक रक्षात्मक गलती ने यूपी रुद्राज को पेनल्टी स्ट्रोक दिला दिया। ऑन-फील्ड अंपायर के सेल्फ-रिफरल के बाद यह फैसला हुआ। हार्दिक सिंह ने इस मौके को भुनाते हुए गेंद को नेट में पहुंचाया और अपनी टीम को पहले क्वार्टर के खत्म होने से ठीक पहले 1-0 की बढ़त दिलाई। हमारी टीम की डिफेंस मजबूत रही, तभी वे एक भी गोल नहीं कर पाए हमारी रणनीति पहले गोल करने की थी, हम इसमें कामयाब हुए दूसरे क्वार्टर में टीम गोनासिका की बराबरी की कोशिश भी रही अधूरी… दूसरे क्वार्टर में गोनासिका ने बराबरी का गोल करने की कोशिश की और कुछ मौके भी बनाए, लेकिन उनके ड्रैगफ्लिकर टिमोथी क्लेमेंट गोल नहीं कर सके। इस दौरान यूपी रुद्राज के हार्दिक सिंह ने मिडफील्ड में शानदार खेल दिखाया और अपने फॉरवर्ड्स को बढ़त बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। हालांकि, यह क्वार्टर बिना किसी गोल के समाप्त हुआ। तीसरे क्वार्टर के तीसरे मिनट में उन्हें एक और पेनाल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन रुद्राज के रशर्स ने अराइजीत हुंदल के ड्रैगफ्लिक को रोक दिया। 42वें मिनट में गोनासिका को मैच का सातवां पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन वे ट्रैपिंग में गलती कर बैठे। यह क्वार्टर बिना किसी गोल के समाप्त हुआ। हैदराबाद तूफान और तमिलनाडु ड्रैगंस के बीच मैच का रोमांचक पल। विनिंग टीम कैप्टंस यूपी रुद्राज की टीम गोनासिका के ऊपर शुरू से ही हावी दिखी दर्शकों ने दिखाया भरपूर उत्साह… सभी टीमों की जमकर हौसला अफजाई की हॉकी स्टेडियम शनिवार को खेलप्रेमियों के उत्साह व जुनून से लबरेज दिखा। जहां हॉकी इंडिया लीग के मेंस कैटेगरी के दो मैच खेले गए। पहला मैच शाम 6 बजे से हैदराबाद तूफान और तमिलनाडु ड्रैगंस के बीच खेला गया। वहीं दूसरा मैच रात 8.15 में टीम गोनासिका और यूपी रुद्राज के बीच खेला गया। पहले मैच के लिए शाम 5 बजे से ही दर्शक स्टेडियम में आने लगे थे। मैच शुरू होने से पहले स्टेडियम लगभग भर चुका था। जिसमें दर्शकों ने पूरे मैच को एंज्वॉय किया। साथ ही सभी टीम के खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *