ग्वालियर की 310 में से 59 शिकायतें गंदे पानी की:सीवर लाइन के बीच से गुजर रही पानी की लाइन, लोग गंदा पानी पीने को मजबूर

मध्य प्रदेश के इंदौर स्थित भागीरथपुरा की घटना ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है, लेकिन हकीकत यह है कि इंदौर अकेला शहर नहीं है जहां सीवर लाइन के बीच से पेयजल की मेन लाइनें गुजर रही हैं। ग्वालियर में भी कई इलाके ऐसे हैं, जहां वर्षों से यही खतरनाक व्यवस्था बनी हुई है। ग्वालियर के कमल सिंह का बाग, गोल पहाड़िया, महलगांव, मदनकुई नाला और हरिजन बस्ती जैसे क्षेत्रों में सीवर के अंदर या नालियों से होकर पानी की लाइनें निकली हुई हैं। सबसे ज्यादा परेशानी कमल सिंह का बाग इलाके के लोगों को है, जहां आए दिन नलों से गंदा और बदबूदार पानी आ रहा है। शिकायतें हुईं, लेकिन राहत नहीं
स्थानीय लोगों का कहना है कि वे कई बार नगर निगम ग्वालियर में शिकायत दर्ज करा चुके हैं, लेकिन आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। गंदा पानी पीने से लोग बीमार पड़ रहे हैं। जब दैनिक भास्कर ने स्थानीय निवासियों से बातचीत की तो उन्होंने खुलकर आक्रोश जताया। वार्ड-34, जिसमें कमल सिंह का बाग और गोल एरिया शामिल है, वहां के पार्षद रविंद्र तोमर को बातचीत के लिए बुलाया गया, लेकिन वे मौके पर नहीं पहुंचे। 310 शिकायतें, 59 गंदे पानी से जुड़ी
इंदौर की घटना के बाद भी नगर निगम ग्वालियर के अफसरों की नींद नहीं टूटी है। हालात हर दिन बिगड़ते जा रहे हैं। शहर की अधिकांश कॉलोनियों और मोहल्लों में नाले-नालियों के अंदर पेयजल की डिस्ट्रीब्यूटर लाइनें बिछी हुई हैं। जरा सा भी पाइप लीकेज होते ही सीवर युक्त गंदा पानी सीधे घरों तक पहुंच रहा है। सुनवाई नहीं होने के चलते सीएम हेल्पलाइन पर कुल 310 शिकायतें दर्ज हैं, जिनमें से 59 शिकायतें केवल गंदे पानी से जुड़ी हैं, जो भोपाल मुख्यालय से नगर निगम ग्वालियर को भेजी गई हैं। छह महीने में भी नहीं हुआ निराकरण
शहर में कई इलाकों से पानी की लाइन में सीवर मिला गंदा पानी आने की शिकायतें सामने आई हैं। हैरानी की बात यह है कि अधिकांश शिकायतों का छह महीने बाद भी निराकरण नहीं हुआ। भास्कर रिपोर्टर ने शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर हालात देखे, जहां इंदौर जैसे हालात नजर आए। गोल पहाड़िया से तिघरा रोड तक पानी की मुख्य लाइन सीवर चेंबर के अंदर से होकर गुजर रही है। हालात तब हैं, जब बीते साल जून में अर्जुन नगर इलाके में 20 दिनों तक गंदे पानी की सप्लाई हुई थी। उस दौरान करीब 50 घरों में सीवर युक्त पानी पहुंचा, जिससे 10 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। यहां है गंदे पानी की समस्या महीनों से शिकायतें लंबित
वार्ड 9 के निवासी लोकेंद्र भदौरिया की शिकायत 6 माह से लंबित है, वार्ड 5 के फरीना सेन, वार्ड 41 के रोहित अलवानी और वार्ड 53 की अनीता सेन की शिकायत 3 माह से लंबित है। वहीं वार्ड 19 के अशोक शर्मा की शिकायत 2 माह से लंबित है।पानी लाइनें शिफ्ट करेंगे। नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय ने बताया- गंदे पानी की लेकर सीएम डा. मोहन यादव वीसी थी। उसमें प्रजेंटेशन था। जहां पुरानी लाइनें है। सीवर-पानी बगल-बगल चल रही हैं या अंदर है। उन्हें चिह्नित कर शिफ्ट करने का प्लान बनाया जाए। प्राथमिकता के हिसाब से पहले शार्ट टर्म प्लान पर काम करेंगे। फिर लांग टर्म प्लान पर काम होगा। ये खबर भी पढ़ें… इंदौर के भागीरथपुरा में हंगामा-धक्कामुक्की इंदौर के भागीरथपुरा में शनिवार को कांग्रेस और बीजेपी कार्यकर्ता भिड़ गए। इस दौरान जमकर हंगामा, नारेबाजी और धक्कामुक्की देखने को मिली। अतिरिक्त पुलिस बल बुलाना पड़ा। जवानों ने हल्का बल प्रयोग कर कांग्रेस नेताओं को गाड़ियों में भरा और इलाके से दूर ले गए। कांग्रेस की पांच सदस्यीय जांच समिति भागीरथपुरा के लोगों से मिलने पहुंची थी। यहां उनका सामना बीजेपी कार्यकर्ताओं से हो गया। दोनों आमने-सामने आ गए।पूरी खबर पढ़ें

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *