स्कोर टेबल में तीसरे स्थान पर पहुंचा मोरहाबादी के मरांग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में शनिवार को हीरो हॉकी इंडिया लीग मेंस में यूपी रुद्राज ने टीम गोनासिका को 1-0 से हरा दिया। इसके साथ ही यूपी रुद्राज अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। इस जीत में यूपी रुद्राज के कप्तान हार्दिक सिंह ने अहम भूमिका निभाई। टीम का नेतृत्व करते हुए उन्होंने मैच में एकमात्र गोल किया। उधर, गोनासिका ने शानदार शुरुआत करते हुए पहले क्वार्टर फाइनल में दो पेनाल्टी कॉर्नर हासिल किया। लेकिन इसे गोल में नहीं बदल सकी। पहला क्वार्टर ड्रॉ की ओर बढ़ रहा था, तभी गोनासिका के कप्तान मनप्रीत सिंह ने गलती से यूपी रुद्राज को पेनाल्टी स्ट्रोक दिला दिया। हार्दिक सिंह ने इस मौके को भुनाते हुए गेंद को नेट में पहुंचाया और जीत हासिल कर ली। -पेज 5 भी पढ़ें हैदराबाद ने तमिलनाडु को 4-0 से हराया, गोंजालो ने किए दो गोल शुक्रवार को मेंस हॉकी इंडिया लीग में हैदराबाद तूफान और तमिलनाडु ड्रैगंस के बीच मुकाबला हुआ। इसमें हैदराबाद तूफान ने तमिलनाडु ड्रैगंस को 4-0 से हरा दिया। पहले क्वार्टर में दोनों टीमे एक-दूसरे पर दबाव बनाने का प्रयास करती रही। लेकिन पहले क्वार्टर में कोई भी टीम गोल करने में सफल नहीं हुई। दूसरे क्वार्टर में हैदराबाद तूफान की ओर से 21 वें मिनट में गोंजालो पेलियाट ने गोल कर खाता खोला। मैच के 31वें मिनट में अर्थर डी स्लूवर ने गोल किया। वहीं 33वें मिनट में टीम ब्रांड ने गोल दागा। फिर 48वें मिनट में गोंजालो ने दूसरा गोल कर हैदराबाद तूफान की जीत पक्की कर दी।


