डुमरी | नावाडीह पंचायत के डुमरडार गांव में पंचायत के मुखिया चेतन लाल मिंज ने आज अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन द्वारा समर्थित एवं एकजुट संस्था द्वारा संचालित शिशु घर का उद्घाटन किया। यह आयोजन क्षेत्र के छोटे बच्चों की शिक्षा और देखभाल को नई दिशा देने की एक पहल के रूप में देखा जा रहा है। उद्घाटन समारोह में डुमरडार स्कूल की प्रधानाध्यापक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, ग्राम प्रधान, अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन और एकजुट संस्था के कर्मी शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान मुखिया चेतन लाल मिंज ने शिशु घर की आवश्यकता और इसके लाभों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों ने इस पहल की सराहना की और कहा कि यह शिशु घर बच्चों के विकास और उज्जवल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण योगदान देगा।


