पंजाब के 17 जिलों में कोहरे-कोल्ड वेव का अलर्ट:न्यूनतम तापमान में बढ़ौतरी संभावित; WD एक्टिव, 21-23 जनवरी के बीच बारिश के आसार

पंजाब के 17 जिलों में मौसम विज्ञान केंद्र की तरफ से यलो अलर्ट जारी कर दिया है। अनुमान है कि रविवार की सुबह अधिकतर इलाकों में धुंध रह सकती है। वहीं, बीती दिन नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हुआ है। जिसका टर्फ गुजरात से पंजाब-राजस्थान बॉर्डर तक देखने को मिल रहा है। इसका असर पंजाब में भी देखने को मिलेगा और आने वाले दिनों में बारिश के आसार बन रहे हैं। पंजाब के 17 जिलों में घने कोहरे की चेतावनी के अनुसार गुरदासरपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, पटियाला और मलेरकोटला जिले इफेक्टिव रहेंगे। यहां विजिबिलिटी 50 मीटर के करीब रह सकती है। 8 जिलों में कोल्ड-वेव के अलर्ट अनुसार फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंड़ा, बरनाला और मानसा में तापमान सामान्य से कम रहने का अनुमान है। पश्चिमी विक्षोभ हुए एक्टिव 18 जनवरी शनिवार से दो नए पश्चिमी विक्षोभ (WD) एक्टिव हुए हैं। पहला पश्चिमी विक्षोभ ईरान की सीमा में है, जबकि दूसरा गुजरात से पंजाब-राजस्थान की सीमा तक टर्फ की फोरम में एक्टिव है। 21 जनवरी को इसका असर पंजाब के मैदानी इलाकों में देखने को मिलेगा। पंजाब में 21 जनवरी से लेकर 23 जनवरी तक बारिश के आसार बन रहे हैं। 21 और 23 फरवरी को पंजाब के कुछ और 22 फरवरी को पंजाब के अधिकतर इलाकों में बारिश का अनुमान है। पंजाब के शहरों में आज मौसम की स्थिति अमृतसर- घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। तापमान 8 से 16 डिग्री के बीच रह सकता है। जालंधर- घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। तापमान 9 से 16 डिग्री के बीच रह सकता है। लुधियाना- घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। तापमान 10 से 18 डिग्री के बीच रह सकता है। पटियाला- घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। तापमान 10 से 18 डिग्री के बीच रह सकता है। मोहाली- घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। तापमान 10 से 17 डिग्री के बीच रह सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *