रेलवे ट्रैक पर युवक का कटा सिर मिला:मुरैना में पहचान नहीं हो सकी; लालौर फाटक चौकी एरिया में डली थी बॉडी

मुरैना के कोतवाली थाना क्षेत्र के लालौर फाटक चौकी के पास बुधवार दोपहर एक अज्ञात युवक का रेलवे ट्रैक पर कटा हुआ शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव मुंबई से दिल्ली जाने वाले डाउन रेलवे ट्रैक पर मिला। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भेजा। घटना शनिवार दोपहर करीब 3 बजे की बताई जा रही है। लालौर रेलवे फाटक चौकी के पास डाउन ट्रैक पर युवक का धड़ ट्रैक के अंदर जबकि सिर ट्रैक के बाहर पड़ा हुआ था। यह दृश्य देखकर स्थानीय लोग दहशत में आ गए और तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस
सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को मर्चुरी भिजवाया। आसपास के क्षेत्र में मृतक की पहचान से जुड़ा कोई दस्तावेज या सुराग नहीं मिला। पहचान के प्रयास जारी
कोतवाली थाना एसआई संजय बरिया ने बताया कि मृतक की फिलहाल पहचान नहीं हो सकी है। आसपास के जिलों के थानों से संपर्क किया जा रहा है और मिसिंग रिपोर्ट के आधार पर जानकारी जुटाई जा रही है। इसके साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से भी युवक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *