कटनी में युवक की सरेराह पिटाई:7-8 बदमाशों ने घेरकर पीटा, आरोपियों ने की CCTV कैमरे तोड़ने की कोशिश

कटनी के दलित बस्ती बस स्टैंड क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक युवक पर सरेराह हमला किया गया। पुरानी रंजिश के चलते 7-8 युवकों ने उसे घेरकर लात-घूसों से पीटा। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज शनिवार को सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस पर आरोपियों को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है। पीड़ित की पहचान दलित बस्ती निवासी अंकित वाल्मीक के रूप में हुई है। अंकित ने बताया कि शुक्रवार दोपहर वह अपनी पत्नी के साथ दुकान से घर लौट रहे थे। घर के पास पहुंचते ही पड़ोसी राहुल मोगरे ने उन्हें रोका और पुराने जमीनी विवाद को लेकर गाली-गलौज करने लगा। इन्होंने किया हमला विवाद बढ़ने पर राहुल के साथ घनश्याम, पंकज, मटुर उर्फ अमित, निहाल, अब्बू, शिवा और साहिल ने मिलकर अंकित पर हमला कर दिया। मारपीट की यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में हमलावरों का समूह युवक को बेरहमी से पीटते हुए दिख रहा है। अंकित के अनुसार, आरोपियों ने उनकी पत्नी के सामने ही उनके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी। अंकित ने कोतवाली पुलिस की कार्यप्रणाली पर नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने आरोप लगाया कि घटना के तुरंत बाद शिकायत दर्ज कराई गई थी, लेकिन पुलिस ने कुछ आरोपियों को हिरासत में लेने के बाद बिना किसी ठोस कार्रवाई के छोड़ दिया। पुलिस द्वारा छोड़े जाने के बाद आरोपियों के हौसले बढ़ गए। वे दोबारा अंकित के घर आए, विवाद किया और घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में भी तोड़फोड़ की। न्याय न मिलने से परेशान अंकित और उनकी पत्नी ने कटनी पुलिस अधीक्षक कार्यालय में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने मांग की है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सभी हमलावरों के खिलाफ सख्त धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें तुरंत गिरफ्तार किया जाए, ताकि उनके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *