MP दिनभर, 10 बड़ी खबरें:डॉक्टर की गला रेतकर हत्या, युवक-युवती को कंटेनर ने कुचला, कलेक्ट्रेट में धुरंधर मूवी के गाने पर कर्मचारियों का डांस

MP दिनभर में आज दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। दिनभर की 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते है, एमपी में आज, क्या रहा खास 1. इंदौर में जहरीले पानी से 16 मौतें; कांग्रेस जांच समिति का विरोध, BJP-कांग्रेस में हंगामा इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से हुई 16 मौतों के बाद सियासत तेज हो गई। कांग्रेस की जांच समिति के दौरे पर BJP कार्यकर्ताओं ने विरोध किया, जिससे नारेबाजी और धक्कामुक्की हुई। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया। उधर भोपाल में सपा ने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के बंगले पर प्रदर्शन किया। पढ़ें पूरी खबर 2. जबलपुर में डॉक्टर की दिनदहाड़े हत्या: स्कॉर्पियो से खींचकर उतारा, गले पर चाकुओं से वार
जबलपुर जिले के ग्वारा गांव में दिनदहाड़े डॉक्टर महेंद्र साहू (27) की निर्मम हत्या कर दी गई। वह बड़े भाई की स्कॉर्पियो से जा रहे थे, तभी घात लगाए आरोपियों ने वाहन घेर लिया। आरोपियों ने उन्हें जबरन नीचे उतारकर गले पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला किया और फरार हो गए। घटना के बाद छह आरोपी CCTV में कैद हुए हैं। पुलिस जांच में जुटी है। पढ़ें पूरी खबर 3. इंदौर में युवक–युवती के ऊपर से गुजरा कंटेनर, VIDEO:अचानक टर्न लेने से बाइक चपेट में आई इंदौर के कनाडिया थाना क्षेत्र में एक कंटेनर ने बाइक सवार युवक-युवती को टक्कर मार दी और बाइक समेत उनके ऊपर से निकल गया। हादसे का वीडियो सामने आया है। घटना स्कीम नंबर-140 की बताई जा रही है। वीडियो में दिख रहा है कि कंटेनर अचानक टर्न लेते समय पास से गुजर रही बाइक को चपेट में ले लेता है। दोनों को गंभीर चोट नहीं आई। पढ़ें पूरी खबर 4. ग्वालियर में मंदिर परिसर में बुजुर्ग महिला की चेन चोरी, CCTV में दो महिला चोर कैद
ग्वालियर के साईं बाबा मंदिर में दर्शन के दौरान 62 वर्षीय बुजुर्ग महिला निर्मला शर्मा के गले से 14 ग्राम सोने की चेन चोरी हो गई। CCTV फुटेज में दिखा कि एक महिला शॉल डालती रही, जबकि दूसरी ने चेन चुपचाप उतार ली। घटना के बाद महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर दोनों महिला आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। पढ़ें पूरी खबर 5. भोपाल में निशातपुरा ROB का निर्माण: 7 रेलवे ट्रैक पार करेगा, नवंबर तक पूरा, 9 लाख लोगों को फायदा भोपाल में निशातपुरा रेलवे ओवरब्रिज (ROB) इस साल नवंबर तक बनकर तैयार हो जाएगा। करीब 100 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाला यह ROB नए और पुराने शहर को जोड़ेगा और लगभग 9 लाख लोगों को फायदा पहुंचाएगा। शनिवार को मंत्री विश्वास सारंग ने निर्माण का निरीक्षण किया। यह देश का पहला ROB होगा जो सात रेलवे ट्रैक के ऊपर से गुजरेगा। पढ़ें पूरी खबर 6.MP में घना कोहरा, ट्रेनें और फ्लाइटें लेट; जनवरी में 15 दिन चलेगी शीतलहर, इंदौर-भोपाल-ग्वालियर में बारिश के आसार
मध्यप्रदेश में शनिवार सुबह कई जिलों में घना कोहरा छाया रहा। भोपाल में सुबह 9 बजे तक धूप नहीं निकली। कोहरे के कारण दिल्ली से आने वाली मालवा एक्सप्रेस 7 घंटे लेट रही, जबकि इंदौर की फ्लाइटें भी प्रभावित हुईं। मौसम विभाग के अनुसार अगले 3 दिन घना कोहरा रहेगा और फिर 15 दिनों तक शीतलहर चलेगी। इंदौर, भोपाल और ग्वालियर में बारिश की संभावना बनी हुई है। पढ़ें पूरी खबर 7. मुरैना स्कूल में चाचा-भतीजे ने हेडमास्टर से की मारपीट, नशे के इंजेक्शन और छात्राओं के वीडियो बनाए
मुरैना के तरसमा शासकीय माध्यमिक स्कूल में चाचा-भतीजे सफतू और छोटू तोमर ने नशे के इंजेक्शन लेकर छात्राओं के वीडियो बनाए। प्रभारी हेडमास्टर सतेंद्र तोमर ने विरोध किया, तो आरोपी भड़क गए, हेडमास्टर की पिटाई की और स्कूल रजिस्टर फाड़ दिया। घटना का वीडियो भी सामने आया है। छात्राओं की शिकायत पर 2 जनवरी को पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर पॉजिटिव खबर
8. सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में 8 महीने बाद बाघ आजाद, चूरना जंगल में छोड़े गए; कॉलर से निगरानी होगी सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के मालनी बाड़े में 8 महीने से कैद दो बाघों को शुक्रवार शाम चूरना जंगल में छोड़ दिया गया। दोनों बाघ मार्च 2025 में रायसेन के भोजपुर में अपनी मां से बिछड़ गए थे और इसलिए शिकार करना नहीं सीख पाए थे। बाड़े में एसटीआर की देखरेख में उन्हें शिकार की बारीकियां सिखाई गईं। बाघों पर कॉलर आईडी लगाई गई है ताकि उनकी मूवमेंट मॉनिटर की जा सके। पढ़ें पूरी खबर खबर जरा हटके
9. छिंदवाड़ा कलेक्ट्रेट में कर्मचारियों ने ‘रहमान डकैत’ पर किया डांस, VIDEO वायरल
छिंदवाड़ा कलेक्ट्रेट में नए साल के मौके पर 34 कर्मचारियों ने फिल्म ‘धुरंधर’ के गाने ‘रहमान डकैत की एंट्री’ पर रील बनाई। पार्किंग में शूट किए गए 1 मिनट 20 सेकंड के वीडियो में 12 पुरुष और 22 महिला कर्मचारी डांस करते नजर आए। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। सरकारी दफ्तर में इस तरह के आयोजन को लेकर सवाल उठ रहे हैं और चर्चा तेज हो गई है। पढ़ें पूरी खबर कल का बिग इवेंट
10. रामायण कॉन्फ्रेंस में शामिल होंगे बिहार के राज्यपाल
जबलपुर में चल रहे वर्ल्ड रामायण कॉन्फ्रेंस का कल अंतिम दिन है। बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान होंगे शामिल।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *