बड़वानी में सिख समाज ने नगर कीर्तन निकाला:कल लुधियाना के कलाकार शबद कीर्तन करेंगे, 5 जनवरी को गुरु गोबिंद सिंह प्रकाश पर्व

बड़वानी में सिख समाज गुरु गोबिंद सिंघ महाराज का 359वां प्रकाश पर्व उत्साह के साथ मना रहा है। इसी कड़ी में शनिवार शाम को शहर में एक शोभायात्रा और नगर कीर्तन निकाला गया। गुरुसिंघ सभा के प्रधान एचपीएस भाटिया ने बताया कि यह शोभा यात्रा बस स्टैंड स्थित गुरुद्वारा से शुरू हुई, जिसमें गुरु महाराज की पालकी शामिल थी और सिख समुदाय के लोग नगर कीर्तन करते हुए चल रहे थे। शोभा यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए वापस गुरुद्वारा पहुंची। इस दौरान पूरा शहर ‘बोले सो निहाल’ के नारों से गूंज उठा, बैंड बाजे बजते रहे और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों व सिख समुदाय के सदस्यों ने सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। स्थानीय लोगों ने सड़कों के दोनों ओर कतारें लगाकर गुरु महाराज का स्वागत किया और श्रद्धालुओं को चाय, टॉफी और बिस्किट वितरित किए। शोभा यात्रा में पुरुष नीली पगड़ी में और महिलाएं नीली चुन्नी और सफेद पोशाक में नजर आईं। कल ये कार्यक्रम होगा 4 जनवरी की देर शाम 7:30 से 9:30 बजे तक विशेष कीर्तन दीवान आयोजित होंगे, जिसमें भाई अमनदीप सिंघ लुधियाना वाले और बड़वानी के रागी साहिब गुरुबाणी कीर्तन कर संगत को निहाल करेंगे। इसके पश्चात समूह संगत की ओर से गुरु का लंगर होगा। इस अवसर पर गुरुद्वारा साहिब पर आकर्षक विद्युत रोशनी कर विशेष सज्जा की गई है और गुरुसिंघ सभा ने समाजजनों से अपने घर-प्रतिष्ठानों पर भी रोशनी करने का आह्वान किया है। 5 जनवरी का मुख्य कार्यक्रम और लंगर 5 जनवरी को सुबह 9:30 से 10:30 बजे तक श्री अखंड पाठ की संपूर्णता होगी। इसके बाद सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक भाई रविंदर सिंघ बड़वानी वाले और भाई अमनदीप सिंघ लुधियाना वालों शबद कीर्तन करेंगे। जिसके बाद दोपहर 1 बजे से विशाल गुरु का लंगर शुरू होगा। शाम 7:30 बजे से बाल कवि दरबार सजेगा और रात्रि 10:30 बजे से दीवान की आरंभता होकर रात्रि 12 बजे कार्यक्रम की संपूर्णता होगी। कार्यक्रम की तस्वीरें देखिए-

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *