शाजापुर में शनिवार शाम करीब 4 बजे हिंदू जागरण मंच और सर्व हिंदू समाज के सदस्यों ने बस स्टैंड पर बांग्लादेश के प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया। यह विरोध प्रदर्शन बांग्लादेश में दीपु दास के साथ हुई घटना और वहां अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हो रहे लगातार अत्याचारों के खिलाफ किया गया। प्रदर्शनकारियों ने नायब तहसीलदार नाहिद अंजुम को राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा गया कि बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ हो रही हिंसा मानवता और लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है, जिससे क्षेत्रीय शांति प्रभावित हो रही है। वक्ताओं ने इन घटनाओं को मानवाधिकारों का गंभीर उल्लंघन बताया। भारत सरकार से हस्तक्षेप की मांग ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि भारत सरकार कूटनीतिक स्तर पर हस्तक्षेप करे और बांग्लादेश सरकार से इस घटना की निष्पक्ष और समयबद्ध जांच तय कराए। साथ ही, दोषियों पर कठोर कार्रवाई और वहां रह रहे अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की अपील की गई। प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से बस स्टैंड क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात रहा।


