एमसीबी जिले के झगराखांड थाना क्षेत्र में एक एसईसीएल कर्मचारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक की पहचान दिलीप सिंह के रूप में हुई है, जो एक पुराने मामले से परेशान थे। दिलीप सिंह झगराखांड स्थित एसईसीएल के फिल्टर प्लांट में पंप ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था। वो रोज की तरह सुबह 7 बजे ड्यूटी पर गया था। दोपहर लगभग 2 बजे उन्होंने एसईसीएल के पुराने हाजरी घर के अंदर फांसी लगा ली। सहकर्मियों ने जब दिलीप सिंह को ड्यूटी पर नहीं देखा तो उनकी तलाश शुरू की। मौके पर उसकी गाड़ी मौजूद थी। पुराने हाजरी घर के अंदर देखने पर उसकी लाश फांसी पर लटकती हुई मिली। इसकी सूचना तत्काल झगराखांड पुलिस को दी गई। पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक पर अपने जीजा की हत्या का केस चल रहा था जानकारी के अनुसार, मृतक दिलीप सिंह पर अपने जीजा की हत्या का मामला चल रहा था। यह घटना 2 फरवरी 2025 को रात 9:30 बजे हुई थी। दिलीप सिंह शराब के नशे में झगराखांड बाजार में अपनी महिंद्रा टीयूवी 300 (क्रमांक सीजी 10 एसी 5973) चला रहा था। आरोपी पर चल रहे केस में कोर्ट से आने वाला था फैसला इसी दौरान उनके जीजा रंजन सिंह सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिनकी बाद में मौत हो गई। इस मामले में दिलीप सिंह को हत्या का आरोपी बनाया गया था। बताया जा रहा है कि इस मामले में जल्द ही फैसला आने वाला था, जिसको लेकर मृतक पिछले कुछ दिनों से काफी परेशान था।


