नशे में स्कूल पहुंचा टीचर, करने लगा उठक-बैठक,VIDEO:सरगुजा में बोला- 20 रुपए में आधा गिलास पिया हूं, BEO बोले- कड़ी कार्रवाई होगी

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के वंदना प्राइमरी स्कूल का टीचर शराब के नशे में धुत होकर स्कूल पहुंच गया। शिक्षक ने कहा कि उसने 20 रुपए की शराब पी है। फिर उठक-बैठक करने लगा। जिसका वीडियो भी सामने आया है। बताया जा रहा है कि, स्कूल में शिक्षक के नशे में होने की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने स्थानीय पत्रकारों को सूचना दी। जब पत्रकार स्कूल पहुंचे तो शिक्षक नशे की हालत में मिला और उसने शराब पीने की बात खुद स्वीकार की। जानिए क्या है पूरा मामला ? जानकारी के मुताबिक, मैनपाट ब्लॉक के प्राइमरी स्कूल बालक वंदना में पदस्थ टीचर राज प्रताप सिंह शुक्रवार को नशे की हालत में स्कूल पहुंच गया। स्कूल की हेडमास्टर शुक्रवार को छुट्‌टी पर थीं। एक शिक्षक स्कूल ही नहीं आए। नशे में धुत शिक्षक के भरोसे पहली से पांचवीं के बच्चे स्कूल में थे। 20 रुपए की महुआ दारू पी, करने लगा उठक-बैठक स्कूल में नशे की हालत में एक शिक्षक के भरोसे प्राइमरी स्कूल के बच्चों के होने की सूचना ग्रामीणों ने स्थानीय पत्रकारों को दी। पत्रकार जब स्कूल पहुंचे तो शिक्षक राज प्रताप सिंह ने शराब पीना स्वीकार किया। टीचर ने कहा कि, उसने मात्र 20 रुपए की आधा गिलास महुआ शराब पी है। शिक्षक ने अपनी गलती स्वीकारी और खुद ही उठक-बैठक करने लगा। प्राइमरी स्कूल में 60 से अधिक बच्चे हैं। हालांकि शुक्रवार को बच्चों की उपस्थिति कम थी। बीईओ बोले- कड़ी कार्रवाई होगी इस मामले में मैनपाट बीईओ योगेश शाही ने कहा कि, ऐसे शिक्षकों पर कड़ी कार्रवाई होगी। इसके लिए प्रस्ताव भेजा जाएगा। ऐसे शिक्षक विभाग में हैं तो यह अच्छा संदेश नहीं जाता है। वीडियो में शिक्षक स्वीकार करते दिख रहा है कि उसने शराब का सेवन किया है। निश्चित ही उस पर कार्रवाई होगी। बीईओ शाही ने बताया कि, पहले भी शिक्षक के शराब पीने की शिकायत मिली थी, उसे नोटिस जारी किया गया था। जिसके बाद वह सुधर गया था। सीएससी से भी रिपोर्ट मांगी गई थी। ऐसे शिक्षकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। ………………………….. इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए… नशे में टल्ली होकर स्कूल पहुंचा टीचर, VIDEO:बोला- मुझे सस्पेंड कर दो, घर बैठकर लूंगा आधी सैलरी; शराब पीना मेरा आपसी मामला छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक टीचर शराब के नशे में धुत होकर स्कूल पहुंचा और खुलेआम खुद को सस्पेंड करने की मांग करने लगा। वायरल वीडियो में वह कहता नजर आ रहा है- “मुझे सस्पेंड कर दो, मैं सस्पेंड होना चाहता हूं। आधा वेतन मिलेगा तो घर में बैठकर ही नौकरी करूंगा।” मौके पर मौजूद लोगों ने टीचर का वीडियो बना लिया, जो अब वायरल हो रहा है। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *