लुधियाना देहात में ऊंचे पोल से ट्रांसफार्मर चोरी:किसान हैरान, लगातार चोरियों से रोष, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप

लुधियाना के देहात क्षेत्रों में बिजली ट्रांसफार्मर चोरी करने वाला गिरोह सक्रिय है, जिससे किसानों की कमर टूट रही है। चोर गिरोह ऊंचे बिजली के खंभों से ट्रांसफार्मर का कीमती तेल, तांबा और अन्य पुर्जे निकालकर फरार हो रहे हैं। ताजा मामला गांव हेरां और राजोआणा कलां का है, जहां रातों-रात दो ट्रांसफार्मर चुरा ले गए। जबकि ये पोल पर ऊंचाई पर लगे हुए थे। वारदात का तरीका देख किसान हैरान गांव हेरां के पूर्व सरपंच गुरबचन सिंह और राजोआणा कलां के किसान सुरजीत सिंह ने बताया कि जब वे सुबह अपने खेतों में पहुंचे, तो वहां केवल ट्रांसफार्मरों के खाली खोल (Body) पड़े मिले। चोरों ने बड़ी सफाई से खंभों पर चढ़कर तांबा, तार और तेल निकाल लिया। ‘यंग फार्मर्स इनोवेटिव ग्रुप पंजाब’ के उपाध्यक्ष जगदीप सिंह नत्त ने बताया कि एक वारदात मुख्य सड़क के किनारे ही हुई, जिससे पता चलता है कि चोर कितने बेखौफ हैं। चोरी का सामान खरीदने वाले कबाड़ियों पर भी हो एक्शन ग्रामीणों का आरोप है कि चोर पकड़े जाने के बाद जमानत पर छूटकर दोबारा इन्हीं वारदातों को अंजाम देते हैं। उन्होंने मांग की है कि पुलिस केवल चोरों पर ही नहीं, बल्कि चोरी का माल खरीदने वाले कबाड़ियों और दुकानदारों पर भी नकेल कसे, क्योंकि जब तक खरीददार रहेंगे, चोरी बंद नहीं होगी। पुलिस की चेतावनी: चोरी का सामान खरीदने वाले कबाड़ी भी जाएंगे जेल इस संबंध में थाना सुधार के इंचार्ज गुरदीप सिंह ने बताया कि पुलिस को शिकायत मिल गई है और जांच जारी है। उन्होंने कहा कि चोरी का सामान खरीदने वाले कबाड़ियों या दुकानदारों को भी बख्शा नहीं जाएगा और उन्हें भी जेल की हवा खानी पड़ेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *