गैस सिलेंडर लीक होने से किशोरी झुलसी

भास्कर न्यूज| जामताड़ा जामताड़ा शहर के नामुपाड़ा क्षेत्र में शनिवार दोपहर गैस िसलेंडर लीक होने से 15 वर्षीय अनुराधा कुमारी गंभीर रूप से झुलस गई। अनुराधा ने चूल्हा जलाने के लिए माचिस जलायातो अचानक आग भड़क गई। अनुराधा के शरीर का 70% हिस्सा जल गया। घटना के समय घर में कोई भी मौजूद नहीं था, सभी सदस्य काम से बाहर गए हुए थे। पड़ोसियों के माध्यम से अनुराधा के जलने की जानकारी मिलते ही परिजनों ने तत्काल काम छोड़कर घर पहुंचे। इसके बाद उसे टेंपो में लाकर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे धनबाद रेफर कर दिया। जामताड़ा सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि अनुराधा का शरीर 70% से अधिक जल चुका है, और उसकी हालत गंभीर है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *