खपरियावां पंचायत में 70 कंबल वितरण

कटकमदाग | प्रखंड के खपरियावां पंचायत में वृद्ध व जरूरतमंदों के बीच 70 कंबल वितरण किया गया। कंबल वितरण उप प्रमुख विमल गुप्ता व खपरियावां पंचायत के मुखिया राजेश गुप्ता ने किया। इस दौरान मुखिया ने वृद्धों को ठंड से बचने की सलाह दी। कंबल प्राप्त कर वृद्धों ने जनप्रतिनिधियों को आशीर्वाद दिया। मुखिया ने बताया कि कंबल प्रखंड कार्यालय से उपलब्ध कराया गया था। सभी वार्ड के वृद्ध व जरूरतमंद लोगों को कंबल दिया गया। मौके पर वार्ड सदस्य बीरेंद्र साव, तिलेश्वर साव, साहिना परवीन, संजय पासवान सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *