बालेखाड़ गांव का होगा चहुंमुखी विकास और बदलेगी गांव की तस्वीर : बीडीओ

भास्कर न्यूज | डंडई डंडई प्रखंड के अनुसूचित जनजाति इलाका बालेखाड़ गांव के पुरानी पंचायत भवन परिसर में शुक्रवार को बीडीओ देवलाल करमाली के अध्यक्षता में धरती आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत विशेष ग्राम सभा आयोजन किया गया। जिसमें गांव के विभिन्न टोले से बड़ी संख्या में महिला व पुरुषों ने भाग लिया। इसके पूर्व प्रखंड कर्मियों के द्वारा ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत बालेखाड़ गांव के विभिन्न टोला मोहल्ला में सर्वे किया गया। इस दौरान कर्मियों के द्वारा गांव व टोला में भ्रमण कर सभी जन उपयोगी योजनाओं का जानकारी लिया गया। तत्पश्चात ग्रामीणों की उपस्थिति में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। जिसमें राजकीय मध्य विद्यालय बालेखाड़ को उच्च विद्यालय बनाया जाए,आदिवासी छात्रावास का निर्माण कराया जाए, गांव में स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कराया जाए, बालेखाड़ गांव के पुरानी पंचायत भवन से पचौर चौक तक कालीकरण सड़क का निर्माण किया जाए, गांव में खेल मैदान का निर्माण कराया जाए, सीताराम सिंह, सुखारी सिंह व अरविंद सिंह के घर के पास लगा जल मीनार को मरम्मत कराया जाए, नव प्राथमिक विद्यालय बालेखाड़ में शौचालय के साथ चार दिवारी का निर्माण कराया जाए, गांव के कटहल टोला व शिवपूजन परहिया के घर के पास जल मीनार का निर्माण व गांव के आदिवासी टोला व रविदास टोला में आंगनवाड़ी भवन का निर्माण सहित कई जनउपयोगों व जरूरतमंद योजनाओं का चयन किया गया। योजनाओं की जानकारी दी गई विशेष ग्राम सभा को संबोधित करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी देवलाल करमाली ने कहा कि धरती आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान तहत बालेखाड़ गांव का होगा चहुमुखी विकास और बदलेगी गांव की तस्वीर। उन्होंने कहा कि 13 जनवरी को उक्त गांव के ग्रामीणों को सभी तरह के योजनाओं के बारे में विस्तार पर्वक जानकारी दी गई और कर्मियों को गांव व टोला में भ्रमण कर सर्वे करने का निर्देश दिया गया था। इस योजना के तहत गांव के बुनियादी ढांचों के विकास के साथ-साथ आर्थिक, सशक्तिकरण को मजबूत किया जाना है। ग्राम सभा मे संबंधित विभाग के अधिकारियों व कर्मियों ने भाग लिया और बारी बारी से गांव के विकास को लेकर जरूरतमंद योजनाओं के बारे में जानकारी दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *