नवडीहा| छोटकी खरगडीहा-मिर्जागंज पथ पर ढाकीटांड़ स्थित सपाही नदी में तेज रफ्तार बाइक सवार अनियंत्रित होकर नदी में गिर गया। जिससे बाइक सवार व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई। मृतक की पहचान बेंगाबाद थाना क्षेत्र के ताराटांड़ पंचायत के जगनोडीह निवासी राजू यादव (32) के रुप में हुई। वह रात भर नदी के पानी में श्मशान घाट के पास पड़ा रहा। शनिवार सुबह को नवडीहा पुलिस को घटना की सूचना मिलने पहुंची। मृतक के परिजनों को इसकी सूचना देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक श्राद्ध में जागरण आदि कार्यक्रमों में गायन व वादन का कार्य करता था।


