अमृतसर| थाना ब्यास की पुलिस ने स्पेन और अमरीका भेजने के 2 मामलों में 16.92 लाख रुपए की ठगी मारने के आरोप में एक महिला सहित 5 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना ब्यास की पुलिस को दी शिकायत में मेजर सिंह निवासी वैरोवाल ने बताया कि उसके बेटे को स्पेन भेजने के नाम पर महिला रणजीत कौर और अमृतपाल सिंह निवासी बाबा सावण सिंह नगर ने 1.45 लाख रुपए की ठगी मारी है। इसी तरह दूसरे मामले में पुलिस को दी शिकायत में गुरपिंदर सिंह निवासी कालेके ने बताया कि अमरीका भेजने के नाम में आरोपी अशोक कुमार, लिशोक कुमार निवासी जालंधर, मोहम्मद सुफिया निवासी मालेरकोटला ने 15.47 लाख रुपए की ठगी मारी है। पुलिस ने संबंधित दोनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू करते हुए आगे की जांच शुरू कर दी है।


