बगोदर|शादी का झांसा देकर नाबालिग के साथ यौन शोषण का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया। आरोपी मुन्ना कुमार है। नाबालिग के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया गया है। दर्ज प्राथमिकी में नाबालिग के पिता ने कहा है कि शादी का झांसा देकर आरोपी द्वारा नाबालिग का यौन शोषण किया गया। इस बीच नाबालिग का गर्भ ठहर जाने पर आरोपी के परिजनों को मामले की जानकारी दी गई। तब सभी गाली-गलौज करने लगे। यहां तक की मारपीट पर उतारू हो गए। बाद में आश्वासन दिया गया कि दोनों की शादी करा देंगे। इस बीच शुक्रवार शाम में शादी की बात करने पर एक बार फिर से जान मारने की धमकी दी गई। दर्ज प्राथमिकी में मनोज मंडल, पत्नी पार्वती देवी, पुत्रों में तारकेश्वर मंडल, धर्मदेव मंडल को अभियुक्त बनाया गया है।


