स्त्री आर्य समाज मंदिर में महायज्ञ किया

स्त्री आर्य समाज मंदिर मॉडल टाउन में शनिवार को दु:ख निवारक 65 वां गायत्री महायज्ञ करवाया गया। सर्वप्रथम पंडित सत्य प्रकाश शास्त्री एवं पंडित बुद्ध देव वेदालंकार ने वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ भक्तों से हवन कुंड में आहुतियां डलवाईं। मुख्य यजमान के रूप में सुशीला भगत, कमलेश नागरथ व अन्य श्रद्धालु उपस्थित थे। उसके पश्चात रश्मि घई, रजनी सेठी ने प्रभु भक्ति भजन प्रस्तुत कर भक्तिमय माहौल बनाया गया। यहां पूनम अरोड़ा, रजत चतरथ, प्रिंसिपल रितु चोपड़ा, पूनम सेठी व अन्य श्रद्धालु उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *