युनाइटेड क्वीन क्लब ने डॉ. अनूप बाल संस्कार केंद्र तारा सिंह नगर के बच्चों के साथ लोहड़ी और मकर संक्रांति का पर्व सेलीब्रेट किया। संस्था के सदस्यों ने जरूरतमंद बच्चों को खाद्य सामग्री बांटी गई। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की मद्द करना क्लब का धर्म है। समय -समय पर क्लब की ओर से इस प्रकार के सेवा प्रोजेक्ट करवाए जाते हैं ताकि लोगों को लाभ प्राप्त हो सके। इस अवसर आस्था अबरोल, नीरू जैरथ, अमीषा, अमिता गुप्ता, प्रवीण अबरोल व अन्य उपस्थित थे।


