‘मंत्र बारम्बारता का विज्ञान है

मां बगलामुखी धाम गुलमोहर सिटी में भक्तों ने शनिवार को शनिदेव महाराज का यज्ञ किया। धाम के संस्थापक नवजीत भारद्वाज ने धार्मिक आयोजन की अध्यक्षता की। उन्होंने ब्राह्मणों से विधिवत पूजन करवाकर हवन करवाया। उसके बाद नवजीत भारद्वाज ने हवन के माध्यम से भक्तों को कहा कि ‘‘मंत्र बारम्बारता का विज्ञान है, जिसका प्रभाव साधक के अवचेतन मन पर पड़ता है। वैदिक मंत्र हो या बीज मंत्र इससे सीधे मनुष्य के चक्र विशेष प्रभावित होते हैं। व्यक्ति की ऊर्जा शक्ति का जागरण व एकीकरण होता है।’ ‘मननात् त्रयते इति मंत्र:’ अर्थात जिसके मनन, चिंतन एवं ध्यान आदि से पूरी-पूरी सुरक्षा एवं सुविधा मिले वही मंत्र है। इसका आशय यह है कि जब एक ही आदेश मन को बार-बार दिया जाता है, तो वह संदेश चेतन मन से अवचेतन मन की ओर प्रवाहित होकर अंतत: वह व्यक्तित्व का रूपांतरण करता है। यहां बलजिंदर सिंह, राकेश प्रभाकर, समीर कपूर, अमरेंद्र कुमार शर्मा, रिंकू सैनी, गुरप्रीत सिंह, अमन शर्मा, अमित शर्मा, दीपक कुमार, रवि भल्ला, मनीष व अन्य श्रद्धालु उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *