भास्कर न्यूज| जालंधर दरगाह हजरत सैयद इमाम नासिरुद्दीन शाह रहमतुल्लाह ताला अलैह के 1113वें उर्स के मौके पर अल नूर ह्यूमन वेलफेयर सोसाइटी की तरफ से भी चद्दर पोशी की गई। सोसायटी के चेयरमैन मोहम्मद अकबर अली व प्रधान मोहम्मद मूसा की अगुवाही में हर साल की तरह इस बार भी चादरपोशी यात्रा निकाली। इसमें विशेष रुप से मेयर विनीत धीर, अयूब खान और जिला कांग्रेस कमेटी के प्रधान पूर्व विधायक राजिंदर बेरी, पार्षद शैरी चड्डा के अलावा बड़ी संख्या में श्रद्धालु हाजिर हुए। इस कार्यक्रम में सभी धर्मों के लोगों ने पहुंच कर देश में अमन शांति की दुआ मांगी। चेयरमेन अकबर अली ने कहा कि इस चादरपोशी में सभी पार्टी और सभी धर्म के लोग इकट्ठे होकर इस बात की गवाही दे रहे है कि बुजुर्गों ने हमेशा सबको मिलजुल कर रहने की प्रेरणा दी है। हाफिज फारूक रजा और हाफिज आमिर रजा ने इस दौरान विशेष दुआ भी कराई। इस मौके पर अल नूर ह्यूमन वेलफेयर सोसाइटी के जिम्मेदार सदस्यों में मोहम्मद रईस अहमद, मोहम्मद ईसा, मोहम्मद सालीम, विक्की गिल, मोहम्मद तबरेज, मोहम्मद रफीक खान, शफीक खान, बदरूल खान, वसीम खान, अबू तालिब मौजूद रहे।


