पंजाबी कविता उच्चारण स्पर्धा करवाई

जालंधर |पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल में शनिवार को पंजाबी कविता उच्चारण प्रतियोगिता करवाई। इसमें भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों ने मंच पर आकर बड़े उत्साह व आत्मविश्वास के साथ कविताएं प्रस्तुत कीं। निर्णायक मंडल में अध्यापिका अरविंदर कौर व जसवीर कौर रहे। प्रथम महक व रिहाना, द्वितीय एकम व मन्नत, तृतीय वंश व अराध्या और सांत्वना पुरस्कार सुखमणि ,लव्या ,क्यारा ने प्राप्त किया। प्रिंसिपल डॉक्टर रश्मि विज ने विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। यहां अमृता राठौर भी मौजूद रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *