झारखंड में ठंड और कोहरे का डबल अटैक:6 जिलों में शीतलहर का अलर्ट, 23 जनवरी तक मौसम में जारी रहेगा बदलाव

झारखंड के मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। राज्यवासियों को ठंडी हवा और कोहरे का डबल डोज मिल रहा है। सुबह-सुबह धुंध सा रह रहा है। दिन चढ़ने के साथ हल्के बाद छा रहे हैं पर मौसम साफ रह रहा है। यह उतार-चढ़ाव अगले चार दिनों तक जारी रहने की पूरी संभावना है। न्यूनतम तापमान का आलम यह है कि अधिकांश जिलों का पारा 10 डिग्री या इसके ऊपर जा चुका है। हालांकि 6 जिले ऐसे हैं जहां का न्यूनतम तापमान 5 से 9 डिग्री के बीच है। मौसम विभाग ने इस जिलों में शीतलहर को लेकर अलर्ट रहने को कहा है। बीते 24 घंटे गुमला रहा सबसे ठंडा जिला बीते 24 घंटे के मौसम की बात करें तो राज्य में सबसे कम तापमान गुमला जिला में रिकॉर्ड किया गया। यहां का न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं राजधानी रांची का न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस रहा। यह शुक्रवार की अपेक्षा 0.2 डिग्री सेल्सियस कम रहा। मौसम विभाग का कहना है कि राज्य के मौसम में इस तरह का बदलाव अभी जारी रहेगा। दिन की शुरुआत कोहरे और धुंध से होने की वजह से विमानों के आवाजाही पर इसका असर सीधा पड़ रहा है। शनिवार को भी आठ विमान अपने निर्धारित समय से एक से डेढ़ घंटे तक देरी से रांची पहुंचे। इसमें एयर इंडिया एक्सप्रेस के चार और इंडिगो के चार विमान शामिल हैं। शीतलहर और कोहरे का दौर जारी न्यूनतम तापमान थोड़ा चढ़ा जरूर है पर ठंडी हवा से राहत नहीं मिल रही है। राज्य के अधिकांश हिस्से में शीतलहर और कोहरे का दौर जारी है। कोहरे से जहां एक और ठंड बढ़ गई है, वहीं हवाएं चलने से ठिठुरन भी बढ़ गई है।। ठंड व कोहरे से लोग प्रभावित हो रहे हैं। राज्य के अलग- अलग जिले में हाल अलग-अलग है। चतरा में पिछले चार-पांच दिनों से लगातार कोहरे का प्रकोप जारी है। इसका प्रभाव खेतों में पड़ रहा है। सब्जियों को नुकसान हो रहा है। इसी तरह गढ़वा में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सुबह में घना कोहरा छाया रह रहा है। दोपहर के बाद धूप निकल रही है, लेकिन कनकनी भरी ठंड से आम जनजीवन बेहाल नजर आ रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *