बीकानेर | सीएम मूंधड़ा फाउण्डेशन मुंबई की ओर से बीकानेर जिले के 20 जरूरतमंद वृद्धजनों को निशुल्क घुटना प्रत्यारोपण के लिए अहमदाबाद रवाना किया गया। सीओ सिटी अनुज ढाल ने सभी वृद्धजनों से मुलाकात की तथा उन्हें बेहतर स्वास्थ्य की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि सीएम मूंधड़ा फाउण्डेशन और प्रेरक द्वारका प्रसाद पचीसिया द्वारा जनहित के मद्देनजर उल्लेखनीय कार्य किया जा रहा है। बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारका प्रसाद पचीसिया ने बताया कि नापासर में आयोजित शिविर के दौरान 278 ओपीडी में 60 वृद्धजनों का चयन घुटना प्रत्यारोपण के लिए किए गया है। इनमें से प्रथम चरण में 26 मरीजों का घुटना प्रत्यारोपण करवाया गया था। अब शेष रहे 20 मरीजों को अहमदाबाद के लिए घुटना प्रत्यारोपण के लिए भिजवाया गया है। मरीजों के एक-एक प्रतिनिधि भी रवाना किए गए।


