जमाना भले ही लग्जरी और स्टाइलिश बाइकों का हो, लेकिन ग्वालियर में एक युवक ने नशे की हालत में सांड को ही अपनी सवारी बना लिया। शनिवार को सामने आए इस वीडियो ने सभी को हैरान कर दिया। वीडियो में नशे में धुत युवक पहले सड़क पर घूम रहे सांड को रोकता है, फिर उसके चरण छूता है और माथा टेकता नजर आता है। इसके बाद वह पलक झपकते ही सांड की पीठ पर सवार हो जाता है। यह पूरा घटनाक्रम ग्वालियर के थाटीपुर थाना क्षेत्र के कुम्हारपुरा इलाके का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, घटना देसी कलारी के पास की है। युवक ने पहले जमकर शराब पी और फिर सड़क पर खुद को किसी राजा की तरह समझने लगा। राह चलते लोगों को वह अपनी प्रजा मानकर आदेश देता नजर आया। हद तो तब हो गई जब सामने आए सांड को भी उसने नहीं छोड़ा। युवक ने पहले सांड का एक सींग पकड़कर झुककर उसके पैर छुए, फिर दोनों हाथों से सींग थामे और माथे से माथा टकराया। इसके बाद उसने सांड को चुपचाप खड़े रहने का आदेश दिया। कुछ देर तक सांड भी उसके इशारों पर शांत खड़ा रहा। इसके बाद नशे में धुत युवक ने सांड को अपना ‘घोड़ा चेतक’ बताते हुए उसकी पीठ पर सवारी कर ली। इतना ही नहीं, वह सांड की पीठ पर बैठकर शान से सिगरेट जलाकर धूम्रपान करता हुआ भी नजर आया। बताया जा रहा है कि युवक का नाम दिनेश है और वह कुम्हारपुरा इलाके का ही रहने वाला है। शनिवार को मौजूद लोगों ने इस पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। तस्वीरों में देखिए नशेड़ी युवक की हरकतें… ये खबर भी पढ़ें… सर्दी से अकड़ा कोबरा…युवक ने अलाव के सहारे बचाई जान भिंड जिले में सर्दी से अकड़े एक कोबरा को युवक ने अलाव की गर्मी देकर नई जिंदगी दी। यह अनोखा मामला जिले के लहार क्षेत्र के आरुषी गांव का है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद भास्कर रिपोर्टर मौके पर पहुंचा और ग्रामीणों व परिवार से बात की। बीएससी एग्रीकल्चर सेकंड ईयर के छात्र गिर्राज शंकर शर्मा ने बताया कि 31 दिसंबर की दोपहर वे अपने एक साथी के साथ बाइक से खेत जा रहे थे।पूरी खबर पढ़ें


