दुमका | सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय (एसकेएमयू) ने एक महिला शिक्षिका की शिकायत तथा गठित जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर मनोविज्ञान विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. विनोद कुमार शर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई विश्वविद्यालय के कुलपति के आदेश पर कुलसचिव द्वारा जारी अधिसूचना के माध्यम से की गई है। जारी पत्र में बताया गया है कि कुलपति ने झारखंड राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम, 2000 (संशोधित) की धारा 10(18) के अंतर्गत प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए यह निर्णय लिया है। अधिसूचना संख्या 01/26 के अनुसार निलंबन अवधि के दौरान डॉ. शर्मा का मुख्यालय बी.एस.के. कॉलेज, बरहरवा निर्धारित किया गया है तथा उन्हें नियमों के अनुरूप निर्वाह भत्ता देय होगा।


