पत्थलगडा| प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला के आयोजन को लेकर आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनवारा में बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ सह सीओ उदल राम और संचालन चिकित्सा प्रभारी डॉ सुमित कुमार जायसवाल ने की। बैठक में बरवाडीह मुखिया महेश दांगी, सांसद प्रतिनिधि आशीष दांगी, नोनगांव मुखिया कुमारी संगीता सिंहा, सिंघानी मुखिया राधिका देवी समेत स्वास्थ्य विभाग से जुड़े लोग उपस्थित हुए। डॉ सुमित कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कार्यक्रम के तहत पत्थलगड़ा में प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया जाना है। आयुष्मान भारत हेल्थ सेंटर, आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत कई रोगों की रोकथाम, स्वास्थ्य जागरूकता और स्वास्थ्य सुविधाओं को जनमानस तक पहचाने को लेकर स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया जाना है। प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेले में कई बीमारियों का इलाज और निशुल्क दवाइयां का भी वितरण किया जाना है। कार्यक्रम के सफलता को लेकर उपस्थित लोगों ने अपने विचार रखे और आम लोगों के सहभागिता पर जोर दिया। स्वास्थ्य सेवा आयुष्मान भारत, डिजिटल आयुष्मान कार्ड, हेल्थ वेलनेस सेंटर के साथ जन आरोग्य समिति की भूमिका एवं क्रियाकलाप को लेकर मेले में अलग-अलग स्टाल लगाए जाएंगे।


