इटखोरी|इटखोरी कृषि फार्म पुराना अखाड़ा स्थल पर संकट मोचन सेवा समिति के तत्वाधान में रविवार को आगामी 25 जनवरी से आयोजित होने वाले श्रीमद् भागवत कथा आयोजन को लेकर भव्य रूप से बैठक होगी। जिसका समापन 1 फरवरी को महा भंडारा के साथ होगा। जबकि कथा का आयोजन 31 जनवरी तक चलेगा। इसकी जानकारी संकट मोचन सेवा समिति के सदस्य लखन राम ने दिया। उन्होंने कहा कि आहूत बैठक में श्रीमद् भागवत कथा को लेकर आयोजित होने वाले विराट धार्मिक आयोजन की रूपरेखा तैयार किया जाएगा एवं सुदृढ़ व्यवस्था पर विचार विमर्श हेतु एक महत्वपूर्ण रणनीति बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि इस बैठक में सभी तरह के आम-आवाम को आमंत्रित किया गया है। यहां बैठक 4 जनवरी दिन 11:30 बजे से शुरू कर दी जाएगी।


