दहेज उत्पीड़न के मामलों पर महिला थाना पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए पतियों और ससुराल पक्ष के खिलाफ केस दर्ज किए हैं । दोनों मामलों में पीड़ित महिलाओं की शिकायतों पर जांच के बाद महिला थाना पुलिस ने यह कार्रवाई है। पहले मामले में छेहर्टा के कृष्णा नगर की रहने वाली हरप्रीत कौर ने अपने पति और सास पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी मलकीत सिंह निवासी मेहता चौक से हुई थी। शादी के बाद पति और सास बलजीत कौर ने दहेज में कार या बुलेट बाइक और 5 लाख रुपए नकद की मांग शुरू कर दी। इसी तरह दूसरे मामले में सिटी सुदर्शन नगर 100 फुटी रोड का है। यहां रहने वाली निहारिका कपूर ने अपने पति और ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी राघव अरोड़ा से हुई थी। शादी के बाद पति राघव अरोड़ा और ससुराल वाले दहेज को लेकर लगातार तंग करते रहे। महिला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।


