मजदूरों के हितों के लिए बसपा ने सौंपा ज्ञापन

बहुजन समाज पार्टी ने जिला प्रधान शहरी नत्था सिंह, देहाती प्रधान सुरजीत सिंह और उप-प्रधान मंगल सिंह सहोता की अध्यक्षता में जिला रेवेन्यू अधिकारी नवकीरत सिंह रंधावा के माध्यम से राष्ट्रपति, पंजाब गवर्नर और भारत के चीफ सेक्रेटरी को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर राज्य सचिव व जोन इंचार्ज तारा चंद भगत, बलवंत सिंह कहिरां और सुरजीत सिंह भैल विशेष रूप से पहुंचे। तारा चंद भगत ने कहा कि केंद्र और पंजाब सरकार के कदमों से मजदूरों के हक छीने जा रहे हैं। मनरेगा योजना को खत्म कर जी-राम-जी एक्ट लागू कर मजदूरों के अधिकार कम किए जा रहे हैं। बीएसपी ने मांग की कि रोजगार गारंटी योजना के तहत हर मजदूर को कम से कम 300 दिन वार्षिक रोजगार मिले और सभी सरकारी संस्थाओं में कामगारों को आठ घंटे प्रतिदिन काम करने की व्यवस्था बनाई जाए। वहीं बसपा ने मजदूरी बढ़ाकर कम से कम 700 रुपए प्रतिदिन करने, मनरेगा कार्यों का बकाया भुगतान समय पर देने और बेरोजगारी भत्ता लागू करने की भी मांग की गई। पार्टी ने चेतावनी दी कि मजदूरों के हितों की अनदेखी करने पर संघर्ष और तेज किया जाएगा। इस मौके पर वरिष्ठ नेता जगदीश दुग्गल, गुरबख्श सिंह महे, हरजीत सिंह अब्दाल, बलदेव बोपाराए, बलबीर सिंह खियाला समेत कई अन्य उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *