गर्ल्स में केरल फर्स्ट, मणिपुर का दूसरा व आंध्र प्रदेश और हरियाणा का तीसरा स्थान

भास्कर न्यूज | जालंधर लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में 29वीं जूनियर नेशनल सेपक टकरा चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट 1 जनवरी से 5 जनवरी तक आयोजित होगा। प्रतियोगिता के दौरान यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट वेलफेयर विंग के डीन डॉ. सौरभ लखनपाल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान भारत के युवा खिलाड़ियों की उच्च स्तरीय प्रतिभा और शानदार प्रदर्शन को नजदीक से देखा। टूर्नामेंट के टीम इवेंट्स के नतीजे भी घोषित किए गए। बॉयज टीम इवेंट में दिल्ली ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि मणिपुर दूसरे स्थान पर रहा। वहीं बिहार और नागालैंड की टीमों ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया। गर्ल्स टीम इवेंट में केरल ने प्रथम, मणिपुर ने द्वितीय और आंध्र प्रदेश व हरियाणा ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान हासिल किया। इस अवसर पर जिला सेपक टकरा एसोसिएशन जालंधर के महासचिव मोहित सहोता और उपाध्यक्ष अर्श रल्हन ने बताया कि प्रतियोगिता का स्तर बेहद उच्च रहा और खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल भावना का प्रदर्शन किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *