हिंदू कॉलेज की महिला टीम बनी क्रिकेट चैंपियन

गुरु नानक देव विश्वविद्यालय के खेल परिसर में आयोजित तीन दिवसीय इंटर कॉलेज महिला क्रिकेट चैंपियनशिप में हिंदू कॉलेज की महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियन का ताज अपने नाम किया। प्रतियोगिता का आयोजन विश्व प्रसिद्ध खालसा कॉलेज क्रिकेट स्टेडियम में हुआ, जिसमें अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, नवांशहर, जालंधर, गुरदासपुर और पठानकोट के सरकारी और गैर-सरकारी कॉलेजों की शीर्ष महिला क्रिकेट टीमों ने भाग लिया। जीएनडीयू के वीसी प्रो. डॉ. कर्मजीत सिंह के दिशा-निर्देशों में, निदेशक खेल डॉ. कंवर मनदीप सिंह और इंचार्ज कोच रंजीत सिंह संधू की निगरानी में टूर्नामेंट संपन्न हुआ। हिंदू कॉलेज की टीम ने अपनी बेहतरीन खेल शैली और टीमवर्क का लोहा मनवाते हुए प्रतियोगिता में सभी विरोधियों को मात दी। एचएमवी कॉलेज फॉर वुमन, जलंधर दूसरे स्थान पर रही, जबकि बीबीके डीएवी कॉलेज फॉर वुमन, लारेंस रोड की टीम तीसरे स्थान पर रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *