धमतरी| शासकीय कर्मचारी साख सहकारी समिति के पदाधिकारियों का चयन होना है। 2 जनवरी को संस्था कार्यालय बांसपारा में दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक संचालक मंडल के पद के लिए नामांकन प्राप्त हुआ। संचालक मंडल के 9 पदों के लिए 9 नामांकन पत्र ही दाखिल हुआ। नामांकन सूची अनुसार सामान्य वर्ग से कृपाशंकर मिश्रा, अरुण कुमार गौर, चंद्रकुमार चंद्राकर, अन्य पिछड़ा वर्ग से यशकरण सिंह गजेंद्र, नंदकिशोर साहू, कृष्णाराम साहू, अनुसूचित जनजाति से होलाराम परिहा, महिला अनारक्षित वर्ग से अनिता घोरपड़े एवं टिकेश्वरी वर्मा द्वारा नामांकन दाखिल किया गया। घोषणा 10 जनवरी को निर्वाचन अधिकारी सीपी साहू द्वारा किया जाना है।


